Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जिला योजना का 30 प्रतिशत बजट भी अब तक नहीं हो पाया खर्च
  • पिथौरागढ़

जिला योजना का 30 प्रतिशत बजट भी अब तक नहीं हो पाया खर्च

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। जिला योजना में मिली धनराशि को खर्च करने में जिले के महकमे कमजोर साबित हो रहे हैं। जिला योजना का तीस प्रतिशत बजट भी अब तक खर्च नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागों को अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिकता से धनराशि दी जाएगी। जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जिला योजना के तहत 47.77 करोड़ का परिव्यय निर्धारित है, जिसमें से 39.48 लाख की धनराशि जिले को शासन से मिल चुकी है। आवंटित धनराशि में से 24.23 करोड़ की धनराशि विभागों को जारी की गई है, इसमें से विभागों ने अभी तक 13 करोड़ की धनराशि खर्च की है। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि विभागों ने जो भी कार्य प्रस्तावित किए हैं उन्हें हर हाल में 31 मार्च तक पूरा किया जाए। इसके लिए विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। विभाग कोई भी कार्य अधूरा न छोड़ा जाए, इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि विभाग अधूरे कार्यो को पूरा करने के साथ ही जनोपयोगी कार्यो पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विकास कार्यो की गुणवत्ता के लिए विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, डीडीओ जिला विकास अधिकारी सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुकौली में मृत मिले युवक के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश
Next: खनन की तैयारियों पर भडक़े बजेता के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.