Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार ने घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची समेत दो पर किया जानलेवा हमला
  • पौड़ी

गुलदार ने घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची समेत दो पर किया जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में गुलदार की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला किया। तो दूसरी ओर, घर के आंगन में आराम कर रहे एक आदमी पर भी गुलदार ने हमला किया। गुलदार हमले की दो-दो घटना के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है।
पौड़ी जिले विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर शाम को गुलदार ने दो अलग-अलग जगहों पर एक बच्ची समेत दो लोगों को हमला किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे तमलाग (ल्वाली) गांव में गुलदार ने घर के आंगन की दीवार पर बैठे विकास लाल (40 वर्ष) पर झपट्टा मारा। जिस वक्त हमला हुआ तब विकास बकरियां चराकर घर के आंगन में आराम करने के लिए बैठे ही थे। आशंका है कि गुलदार बकरियों का पीछा करते हुए घर तक गांव में पहुंच गया। विकास का चेहरा और हाथ जख्मी हुए हैं। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भागा। वहीं दूसरी घटना साढ़े सात बजे गडोली में हुई। रेंजर के अनुसार, 10 वर्षीय आरुषि घर के गेट के पास अपने पालतू कुत्ते के साथ थी। तभी बच्ची पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया, गनीमत ये रही की यहां पर भी बच्ची बच गई। कुत्ते के भौंकने और घर वालों ने शोर मचाने पर गुलदार भागा। बच्ची की गर्दन में खरोंच आई हैं। रेंजर ने बताया कि दोनों स्थानों पर वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में ग्रीष्मोत्सव में छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Next: शुभम महरा करेंगे साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में देश का प्रतिनिधित्व

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.