Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बीडीसी बैठक में अधिकारियों के न आने पर भड़के सदस्य
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों के न आने पर भड़के सदस्य

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा काटा। जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रांगण में नाराजगी जताते हुए बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी। मौके पर पहुंची ब्लॉक प्रमुख व एसडीएम ने सदस्यों को किसी तरह शांत करवाकर बैठक शुरू करवाई।
बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यों ने सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, उद्यान व स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे उठाए। बैठक में प्रधान यशवंत गुसाईं, वीरपाल बिष्ट, भारती रावत, कृष्णा गैरोला आदि ने विगत बीडीसी में उठाई गई समस्याओं पर विभागों की ओर से कोई कार्यवाही न होने पर रोष जताया। उद्यान विभाग पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने विभाग की योजनाओं का लाभ कास्तकारों को न मिलने का मुद्दा उठाया। जिस पर उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त प्रस्तावों पर धन आवंटित किया जाएगा। जिसमे पॉलीहाउस योजना ,घेरबाड़ व वृक्षारोपण कार्य के लिए विभाग के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है। समाज कल्याण विभाग पर चर्चा में प्रधान राकेश भट्ट संजय पंवार ने पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने में आ रही समस्या का जिक्र किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से ऑफ लाईन व्यवस्था को लागू रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही सदस्यों ने क्षेत्र में सड़को की स्थिति में सुधार कर गड्ढों का भरान और डामरीकरण की मांग की। सदस्यों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल आदि की समस्याएं उठाई। ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता ने संबंधित अधिकारियों को सदन में उठाए गए मुद्दों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम केएन गोस्वामी, बीडीओ सतीश बडोनी, तहसीलदार महेशा शाह, जेष्ठ उप प्रमुख राजेन्द्र गुसाईं, कनिष्ठ उप प्रमुख सीएम नौटियाल, जिपंस रघुवीर सजवाण, धनपाल नेगी, नरेंद्र रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व लैब टेक्निशियन का निधन, फार्मासिस्टों में शोक
Next: जिलाधिकारी ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.