Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएसयूआई ने की समर्थ पोर्टल बंद करने की मांग, धरना
  • देहरादून

एनएसयूआई ने की समर्थ पोर्टल बंद करने की मांग, धरना

RNS INDIA NEWS 06/06/2023
rns featured image new

देहरादून। एनएसयूआई ने कालेजों में दाखिलों के लिए शुरू किए गए समर्थ पोर्टल को बंद करने की मांग की है। मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया। साथ ही इसे गलत बताते हुए सरकार के खिलाफ वहां कुछ देर धरना भी दिया।
सुबह कई कार्यकर्ता व छात्र प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में डीएम आफिस पहुंचे। जहां उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत समर्थ पोर्टल से रजिस्ट्रेशन के लिए पचास रुपए आवेदन शुल्क लिए जाने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर उनका ज्ञापन लिया। जिसमें उन्होंने पोर्टल इस सत्र के लिए बंद कराने की मांग की। कहा कि पंजीकरण से छात्रों की निजी जानकारी एकत्रित की जा रही है। पंजीकरण के बाद प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं होनी है, फिर भी फीस ली जा रही है। छात्रों को पंजीकरण करवाने के लिए 250 रुपये तक साइबर कैफे में देने पड़ रहे हैं। बावजूद इसके पंजीकरण का छात्रों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पोर्टल में महाविद्यालय चयन के समय सम्बन्धित कोर्स की फीस की कोई जानकारी नहीं दी गई है। किसी भी छात्र को प्राइवेट शिक्षण संस्थान एवं सरकारी शिक्षण संस्थान में फीस का अन्तर मालूम नहीं होगा। जिससे कि वह भविष्य में प्रवेश लेने से वंचित रह सकता है। विकास नेगी के अनुसार राज्य के दुर्गम एवं अति दुर्गम स्थानों में नेटवर्क की हमेशा समस्या बनी रहती है, ऐसी स्थिति में इन पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों को आनलाइन पंजीकरण में दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि जब ये पोर्टल राजकीय विश्वविद्यालयों में लागू होगा तो प्राइवेट विवि में समान शिक्षा की बात कैसे कही जा सकती है। प्रदर्शन में पवन, सूरज नेगी, प्रदीप तोमर, अभय कैंतूरा और अंजली चमोली सहित कई छात्र मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Next: जिला रेडक्रॉस समिति ने पर्यावरण मित्रों को प्रदान किए रेन सूट

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.