Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • व्यापारियों ने हल्द्वानी शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया विरोध
  • नैनीताल

व्यापारियों ने हल्द्वानी शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर का विरोध किया है। इस संबंध में सोमवार को व्यापारियों ने लोनिवि के ईई अशोक कुमार को ज्ञापन सौंप विरोध जताया। उन्होंने फ्लाईओवर के बजाय सड़क चौड़ीकरण करने की मांग की है। संगठन के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा कहा कि हल्द्वानी बाजार क्षेत्र एक व्यावसायिक मंडी के रूप में विकसित है। जिसमें नैनीताल-बरेली राजमार्ग में सड़क कई जगह टेड़ी है और बाजार क्षेत्र भी बहुत संकरा है। यहां प्लाईओवर बनने से पूरा बाजार प्रभावित हो जाएगा। ऐसे में इस राजमार्ग को यथासंभव चौड़ा कर डबल लेन सड़क निकाली जानी चाहिए। नैनीताल-बरेली राजमार्ग में मंगल पड़ाव क्षेत्र से लेकर कोतवाली तक ही सड़क संकरी व टेड़ी है। इस क्षेत्र में भी सड़क को चौड़ा किया जा सकता है। मुख्य राजमार्ग को चौड़ा करने की लागत फ्लाईओवर बनाने की लागत से बहुत कम होगी, इसलिए राजमार्ग का चौड़ीकरण बेहतर निर्णय होगा। मामले में ईई ने कहा कि अभी इस पर वार्ता चल रही है। जब पहला चरण फाइनल होगा उसके बाद व्यापार मंडल सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस से चर्चा की जाएगी। उसके बाद योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। यहां जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप गुप्ता, अनूप टंडन मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपए उड़ाये
Next: जमीनी विवाद में पथराव, सात घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.