Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंजाब से चोरी कार फर्जी नंबर प्लेट पर चलते पकड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

पंजाब से चोरी कार फर्जी नंबर प्लेट पर चलते पकड़ी

RNS INDIA NEWS 04/11/2020
rns featured image new

काशीपुर। पंजाब से चोरी करके फर्जी नंबर प्लेट लगाकार चलाई जा रही कार को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कार करीब एक साल पहले पंजाब से चोरी की गई थी। कार चोरी के आरोपी युवक का फुफेरा भाई इसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। सीओ अक्षय प्रहलाद ने बताया कि तीन नवंबर को एसआई मनोज जोशी, अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम कलियावाला मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक कार चालक को रोककर कार के कागज दिखाने के लिए कहा गया। चालक कार के कागज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कार के इंजन और चेचिस नंबर को नेट पर सर्च किया तो गाड़ी का नंबर पीबी12एसी/2602 निकला। जबकि कार पर यूपी 21एजेड 8731 नंबर की प्लेट लगी हुई थी। शक होने पर पुलिस कार और चालक सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी मंदिर फार्म महीमा राइस मिल पैगा चौकी थाना आईटीआई काशीपुर को कोतवाली ले आई। पूछताछ में सुखवंत ने बताया कि कार उसके मामा का लडक़ा सत्येंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम सियासतपुर थाना सदर रूपनगर जिला रूपनगर (पंजाब) बीते जनवरी में लेकर उसके घर आया था। वह भी उसके घर पर तीन चार महीने रुका था। उस समय कार पर पीबी12एसी/2602 नंबर की प्लेट लगी थी। उसने उस नंबर प्लेट को उतार कर फेंक दिया। दूसरी नंबर प्लेट लगा ली। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि कार को सीज कर आरोपी को फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप में जेल भेजा गया है। बताया कि आरोपी पर आईटीआई थाने में धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल एनबी भट्ट, एसआई मनोज जोशी, अर्जुन सिंह, सचिन चौहान शामिल रहे।

फर्जी नंबर प्लेट की मिली थी सूचना: आरोपी सुखवंत के कार चलाने का शौक ही केस के खुलासे में अहम साबित हुआ। इसके साथ ही एक ब्लांइड केस का भी खुलासा हो गया। एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाने की सूचना उन्हें मिली थी। वह इसकी तलाश में थे। आखिर चेकिंग में आरोपी को दबोच लिया गया।
कार स्वामी को नहर में फेंक आया था आरोपी सत्येंद्र: एसआई मनोज जोशी ने पंजाब पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पंजाब पुलिस ने एसआई मनोज जोशी को बताया कि ग्राम सियासतपुर थाना सदर रूपनगर निवासी कार मालिक दिलबाग सिंह का पुत्र जसविंदर सिंह बीती 26 दिसंबर से मय कार लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस को कार और कार मालिक के पुत्र की तलाश थी। लेकिन, कुछ सुराग नहीं लगा। एसआई मनोज जोशी ने बताया कि सुखवंत ने अपने मामा के बेटे सत्येंद्र सिंह के बारे में बताया। इस पर उन्होंने पंजाब पुलिस को सत्येंद्र के बारे में जानकारी दी।
पंजाब पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सत्येंद्र ने बताया कि कार स्वामी जसविंदर सिंह और वह खुद नहर के किनारे बैठे स्मैक पी रहे थे। बताया कि ज्यादा स्मैक पीने के कारण जसविंदर बेहोश होकर गया। मरा समझकर जसविंदर को उसने नहर में फेंक दिया और कार को लाकर अपने फुफेरे भाई सुखवंत के घर में खड़ा कर दिया।
वारंट बी पर सत्येंद्र को पंजाब ले जायेगी पुलिस: एसआई मनोज जोशी ने बताया कि कार के साथ पकड़े गए सुखवंत को पंजाब पुलिस वारंट बी पर पंजाब ले जायेगी। बताया कि कार एवं आरोपी सत्येंद्र की शिनाख्त के लिए पंजाब पुलिस सुखवंत को वारंट बी पर थाने लाएगी। कार की बरामदगी और शिनाख्त के बाद ही सत्येंद्र पर हत्या का मुकदमा चलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिटफंड कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी में पांच पर केस
Next: विवाहिता ने लगाया अपने 2 देवरों समेत 3 लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.