Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्लॉटिंग के लिए कब्जा लिया प्राकृतिक जलस्रोत
  • देहरादून

प्लॉटिंग के लिए कब्जा लिया प्राकृतिक जलस्रोत

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। खदरी खड़कमाफ ग्रामसभा में भूमाफिया ने प्राकृतिक जलस्रोत ही कब्जा डाला है। उद्गम स्थल से 30 फीट चौड़े जलस्रोत की धारा को माफिया ने अतिक्रमण कर तीन फीट कर दिया है। ग्राम पंचायत और राजस्व भूमि पर भी अतिक्रमण कर प्लाटिंग कर दी है। इसकी शिकायत प्रशासन से करने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खदरी गांव के लक्कड़घाट क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के पास प्राकृतिक जलस्रोत का उद्गम है। यह स्रोत मंदिर से जलधारा के रूप में गंगा में प्रवाहित हो रहा है। अभिलेखों में जलस्रोत की चौड़ाई करीब 30 फीट है, लेकिन उद्गम से आगे बढ़ते ही भूमाफियाओं ने प्लाटिंग के लिए जलस्रोत को ही कब्जा लिया है। मौजूदा वक्त में महज तीन फीट चौड़ाई में जलस्रोत की धारा बह रही है। माफिया ने ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग की भी करीब 25 बीघा जमीन कब्जा ली है। समाजेसवी शांति प्रसाद थपलियाल ने अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है, मगर अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा का कहना है कि नदी-नालों और तालाबों के साथ सरकारी भूमि से कब्जों को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जी-20 समिट की वजह से व्यस्तता के चलते अभियान में रुकावट आई है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 साल में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है: अग्रवाल
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टॉर्म के तहत 3813 लोगों पर की चालानी कार्यवाही

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.