Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • उत्तराखंड

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/11/2020
15 (10)

देहरादून। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर राज्य में विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन में लिखा है कि ये प्राधिकरण अपनी स्थापना के उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सके हैं और न ही विकास प्राधिकरणों का विकास में कोई योगदान है। वहीं, ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस मामले पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था। इन दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता की एक बड़ी शिकायत यह रही कि राज्य के विभिन्न नगरों में जो विकास प्राधिकरण काम कर रहे हैं। वे जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही इन प्राधिकरणों का विकास में भी कोई खास योगदान नहीं हैं। बावजूद इसके उलट ये प्राधिकरण कार्यों में सरलता के स्थान पर उन्हें और अधिक विषम बनाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। यही नहीं, कई स्थानों पर भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। बंशीधर भगत ने कहा कि इन सब बातों पर विचार के बाद यह अनुभव किया कि इन प्राधिकरणों के बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए उन्होंने जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। ताकि इन प्राधिकरणों को समाप्त करने और उनके स्थान पर जनहित में जन कल्याणकारी व्यवस्था को स्थापित करने का अनुरोध किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण गठन का मुख्य उद्देश्य नियोजित विकास करना और नियमों को सही रूप में लागू करना था। जिससे जनता को सुविधा मिल सके और प्राधिकरण के क्षेत्र में समेकित विकास हो सके। लेकिन बीते दशकों में यह प्राधिकरण इन उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज मिले 388 नए कोरोना संक्रमित, जानिए अपने जिले का हाल
Next: गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.