Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टॉर्म के तहत 3813 लोगों पर की चालानी कार्यवाही
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टॉर्म के तहत 3813 लोगों पर की चालानी कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत सार्वजनिक, पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने, अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत चेकिंग अभियान के दौरान मई माह में नियमों का उल्लंघन करने वाले 3813 लोगों पर एमवी एक्ट, पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। जनपद पुलिस द्वारा इवनिंग स्टार्म के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 2980 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 16 लाख, 99 हजार, पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, गन्दगी करने व शराब पीने/पिलाने तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 833 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 02 लाख, 36 हजार, पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु ने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लॉटिंग के लिए कब्जा लिया प्राकृतिक जलस्रोत
Next: 1.2 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.