Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सीटू ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
  • रुद्रप्रयाग

सीटू ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने यूनियन को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही मजदूर एवं किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। मंगलवार को सीटू अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में तिलवाड़ा में एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीटू के जिला महामंत्री वीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आजादी के दौरान 1926 में इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट बनने के साथ ही मजदूरों को यूनियन बनाने का अधिकार मिला। 30 मई 1970 को सीटू ट्रेड यूनियन की स्थापना हुई थी। अपने स्थापना के साथ सीटू मजदूरों के संघर्ष को आगे बढ़ाने की समझ के चलते आज मजदूरों का सबसे बड़ा एवं अनुशासित संगठन बन गया है। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल ने कहा कि अंग्रेजों के शासन से पहले जंगलों का प्रंबधन जनता के हाथ में था। और गांव की पंचायतें ही सब कुछ तय करती थी। और सरकार का जंगलों पर कोई हस्तक्षेप नहीं था। कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर टिहरी रियासत ने भी लोगों के जंगलों पर अंकुश लगाया। अपने वनों के हक के लिए 30 मई 1930 को रवांई क्षेत्र के हजारों किसान तिलाडी के मैदान में एकत्रित हुए। टिहरी रियासत ने किसानों की आवाज दबाने के लिए गोलियां चलाई, लेकिन किसान विचलित नही, और संगठित होकर आजाद पंचायत एवं प्रजामंडल की स्थापना कर राजशाही का अंत करने का फैसला लिया। इस अवसर पर जय सिंह नेगी, घूरी देवी, गीता देवी, कलम सिंह, मदनसिंह, नरेन्द्र रावत, कमला देवी, जसोदा देवी, विमलादेवी, महावीर सिंह समेत बड़ी संख्या में सीटू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पनिउडियार लिंक मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण नहीं होने पर भाजपा नगर अध्यक्ष साह ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मेहंदीपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.