Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शादी में आए किशोर की नदी में डूबने से मौत
  • अल्मोड़ा

शादी में आए किशोर की नदी में डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
man drowning hand

सैल्फी लेते वक्त पांव फिसला, मातम में बदली खुशियां

अल्मोड़ा। बिंदुखत्ता लालकुआं से शादी में शामिल होने आए 16 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड लमगड़ा के सिरसोड़ा के पास सेल्फी लेते समय अचानक एक युवक नदी में जा गिरा। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कालिका मंदिर, बिंदुखत्ता लालकुआं, जिला नैनीताल निवासी कृष्णा सिंह (16 साल) पुत्र भीम सिंह बीते चार दिन पूर्व लमगड़ा ब्लॉक के लमटाना गांव में अपने नैनीहाल शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसे लमगड़ा विकासखंड के लमटाना गांव में 01 जून को विवाह समारोह में शिरकत करनी थी। आज मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ सिरसोड़ा के पास पहुंचा। जहां नदी किनारे सेल्फी लेने लगा। इस बीच अचानक उसका पांव फिसला और वह नदी में जा गिरा। इस बीच मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाई। नदी में डूबे कृष्णा को बाहर निकाल भी लिया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। इधर घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतक के घर कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि मृतक कृष्णा पुत्र भीम सिंह फर्त्याल मूल रूप से अल्मोड़ा के डोल के रहने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में भव्यता से मनाया गया गंगा दशहरा
Next: गंगा दशहरा पर देवप्रयाग संगम पर उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना के साथ किया जप-दान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.