Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दो साल में बदले पांच अधिशासी अधिकारी
  • चमोली

दो साल में बदले पांच अधिशासी अधिकारी

RNS INDIA NEWS 04/11/2020
rns featured image new

चमोली। पहली बार नगर पंचायत बनी थराली में अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो वर्ष पूर्व ही इस नगर पंचायत का गठन हुआ है, लेकिन दो साल में ही यहां पांच अधिशासी अधिकारी बदल चुके हैं। अधिकारियों की कमी का ही नतीजा है कि नगर पंचायत में पैदल मार्ग, शौचालय, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य सुविधाएं नगरवासियों को नहीं मिल रही है। सीमांत चमोली जिले में वर्ष 2016 में थराली कस्बे में आसपास के गांवों को जोडक़र इसलिए नगर पंचायत का गठन किया गया ताकि इस कस्बे व आसपास के गांवों का विकास हो सके, लेकिन शुरुआती दौर से ही इस नगर पंचायत का विकास ठप हो गया है। इसकी एक प्रमुख वजह नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी न होना है। नवसृर्जित नगर पंचायत में अभी दो वर्ष पूर्व ही चुनाव हुआ था। इस छोटे से कार्यकाल में पांच अधिशासी अधिकारी जिम्मा संभाल चुके हैं। नगर पंचायत कार्यालय जाने वाले नागरिकों को जान जोखिम में डालकर पैदल मार्ग पर आवाजाही करनी पड़ती है। आज पूरा देश स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा हुआ है। मगर इस नगर पंचायत में बनाए गए शौचालयों पर अभी तक पानी निकासी की सुविधा नहीं है। नगर में स्थापित बायोटायलेट की स्थिति खराब है।
थराली की नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने नगर पंचायत को स्थाई अधिशासी अधिकारी न मिलने पर चिता जताई है। अध्यक्ष ने इस संबंध में जिलाधिकारी कुछ दिन पूर्व पत्र भेजा तो जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने यहां तैनात अधिशासी अधिकारी बीना नेगी से अधिशासी अधिकारी का चार्ज हटाकर उपजिलाधिकारी थराली किशन सिंह नेगी को सौंपा, लेकिन अब उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी का स्थानांतरण हरिद्वार होने के बाद नायब तहसीलदार रवि शाह को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिपब्लिक चैनल ग्रुप के मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: वर्ग 3 और 4 के कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक, सरकार ने किया शासनादेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.