Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुकुल ने चौथी बार पास की यूपीएससी की परीक्षा
  • देहरादून

मुकुल ने चौथी बार पास की यूपीएससी की परीक्षा

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
32-

देहरादून। किसी युवा के लिए यूपीएससी की परीक्षा एक बार ही पास कर पाना, जिंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन दून के मुकुल जमलोकी ने एक-दो नहीं, चौथी बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह भी हर बार बेहतर रैंकिंग के साथ। इस बार उन्होंने 161वीं रैंक हासिल की है।  मूलरूप से रविग्राम फाटा रुद्रप्रयाग निवासी मुकुल जमलोकी का परिवार दून स्थित कारगी चौक पर रहता है। मुकुल के पिता डॉ. ओम प्रकाश जमलोकी दूरदर्शन में वीडियो एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी मां इंदु जमलोकी दिल्ली में सरकारी शिक्षिका हैं। 12वीं तक की पढ़ाई ब्राइटलैंड स्कूल से करने के बाद मुकुल ने आईपी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद स्विस कंपनी में एक साल जॉब की। तभी मन में विचार आया कि प्राइवेट कंपनी में अपना खून-पसीना लगाकर आम जनता को महंगे उत्पाद देने के बजाय क्यों न सरकारी सेवा में जाकर जनता की सेवा की जाए। लिहाजा, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। मुकुल ने बताया कि सबसे पहले वर्ष 2017 में 609वीं रैंक के साथ यह परीक्षा पास की थी। उस वक्त उन्हें भारतीय सूचना सेवा मिली। इसमें उन्होंने एक साल तक सेवाएं दीं। रैंक में सुधार के लिए उन्होंने दोबारा सिविल सेवा परीक्षा-2018 दी। तब उन्होंने ऑल इंडिया 505वीं रैंक हासिल की और उनका चयन भारतीय डाक सेवा में हो गया। दो साल से वह डाक सेवा में रहे। देहरादून परिमंडल में ही कार्यरत रहे। रैंक में सुधार का उनका जुनून यहीं नहीं थमा। उन्होंने और बेहतर तैयारियों के साथ सिविल सेवा परीक्षा-2019 दी और ऑल इंडिया 260वीं रैंक हासिल की। इसमें उन्हें इंडियन आडिट एंड अकाउंट सर्विसेज मिली। वर्तमान में वे इसी सेवा में कैग कोलकाता में डिप्टी अकाउंटेंट जनरल के पद पर तैनात हैं। उनके पिता ओमप्रकाश डिमरी ने बताया कि इस बार 161वीं रैंक में भारतीय विदेश सेवा या भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीब लोगों को बेघर कर रही है सरकार : हरीश रावत
Next: उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल जारी, ये हैं टॉपर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.