Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेकाबू लोडर ने बुजुर्ग और नाती को टक्कर मारी, मौत
  • देहरादून

बेकाबू लोडर ने बुजुर्ग और नाती को टक्कर मारी, मौत

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
rns featured image new

देहरादून। झाझरा में दून पावंटा हाइवे क्रास रहे बुजुर्ग और उनकी आठ साल की नाती को बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दी। हादसों के दोनों घायलों की उपचार के दौरान बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोनों शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अमर सिंह (60) मूल निवासी झालू, जिला बिजनौर और उनका परिवार झाझरा में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात वह अपनी नाती आरुषि (08) के साथ झाझरा में हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान हाईवे पर खनन लोडर तेज रफ्तार में गुजर रहा था। उसने दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों को टक्कर मारने के बाद लोडर समेत चालक फरार हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग चिल्लाते हुए मौके पर दौड़े। उन्होंने दोनों को झाझरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस मौके पर लोगों ने इकट्ठा होकर मुआवजे की मांग भी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा गया है। ताकि, आरोपी लोडर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अमर सिंह यहां मजदूरी करते थे। उनकी नाती का परिवार का यहीं रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 मई
Next: गरीब लोगों को बेघर कर रही है सरकार : हरीश रावत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.