Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • तीन दिवसीय ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2023’, का हुआ समापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तीन दिवसीय ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2023’, का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
06- (1)

नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19 मई से आयोजित तीन दिवसीय ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2023’, रविवार को सम्पन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों से 125 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। राजभवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल/अध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन दिनेश पंवार रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता आशीष जैन घोषित हुए। विजेता बेस्ट नेट विशाल बंसल और उपविजेता ग्रुप कैप्टन विवेक रावत रहे।
टूर्नामेंट में पहली बार होल इन वन का खिताब तीन गोल्फरों, टी पी सिंह, विकास टंडन और राघव कारला को मिला। सुपर वेटरन ग्रास कैटेगरी में कर्नल एस सी गुप्ता विजेता रहे और सुपर वेटरन रनर बेस्ट नेट में कर्नल यू सी कोठारी विजेता रहे। महिला कैटेगरी में डॉ० . सृष्टी धौन विजेता और सुजाता कादयान उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में मयंक गुप्ता विजेता रहे। वेटरन नेट कैटेगरी में ग्रुप कैप्टन एन पी सिंह विजेता रहे। विजेन्द्र जीत सिंह तोमर और रुसांक सिजवाली को उदीयमान गोल्फर का खिताब दिया गया। मेधांश एस बिष्ट को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में 15-18 आयु वर्ग में विजेता राघव कालरा रहे। (12-15) आयु वर्ग में प्रथम विवान अग्रवाल और 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में मोहम्मद माज मंसूर विजेता घोषित किए गये।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने विजेता गोल्फरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी गोल्फरों ने यहां गोल्फ खेलने के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आंनद अवश्य लिया होगा। राज्यपाल ने कहा कि देश के विभिन्न भागों से आए गोल्फ खिलाड़ी और उनके परिजन सही मायनों में उत्तराखंड पर्यटन के ब्रांड ऐम्बेसडर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जब वे नैनीताल से वापस अपने घरों को जाएंगे तो यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, यहां की की खूबसूरती, यहां के अतिथ्य के बारे में और लोगों को बताएंगे, उन्हें उत्तराखंड का भ्रमण करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस गोल्फ प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य नैनीताल सहित उत्तराखण्ड के पर्यटन का प्रचार-प्रसार करना है।
राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन से अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया गया है। राजभवन गोल्फ कोर्स को स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने गोल्फ में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती रूचि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को और अधिक बेहतर किए जाने का प्रयास किया जाएगा।
गोल्फ क्लब के सचिव/परिसहाय मेजर तरूण कुमार ने इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत, आई जी डॉ० . निलेश आनंद भरणे, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ० तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ० नितिन उपाध्याय, गोल्फ क्लब के सबसे पुराने सदस्य स्क्वाड्रन लीडर डी एस मजीठिया, सचिन चमोली, वेद प्रकाश मोहार सहित गोल्फर्स और उनके परिजन उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल(रिटा.) हरीश चन्द्र शाह द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटकों ने टिहरी झील में बोटिंग का लुत्फ़ उठाया
Next: नदी किनारे नशे व तम्बाकू का सेवन करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.