Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युगल ने थाने में गुजारी रात
  • ऊधम सिंह नगर

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युगल ने थाने में गुजारी रात

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

काशीपुर। एक युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। साथ ही उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात थाने में गुजारने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद गांव में ही पंडित बुलाकर उनके फेरे डलवा दिए गए। मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर निवासी एक युवक पिछले दस दिनों से हल्का नंबर एक के गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रह रहा था। गांव की ही एक युवती के साथ उसके संबंध बन गए। 16 मई की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिनजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसे लेकर गांव में बखेड़ा खड़ा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने पकड़े गए युगल के साथ मारपीट भी की। सूचना पर भगतपुर से युवक के परिजन भी पहुंच गए। लोगों ने युवक के परिजनों के समक्ष दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक के परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय होने की बात कहते हुए इनकार करते रहे। रात 12 बजे तक भी कोई हल नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। रात भर थाने में रहने के बाद दोनों पक्ष शादी करने के लिए सहमत हो गए। बुधवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में युवक और युवती के फेरे करा दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरियर अटकने का झांसा देकर महिला से एक लाख ठगे
Next: बाजपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.