Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री अग्रवाल ने की जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत शहरी विकास विभाग अन्तर्गत नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में गतिमान निर्माणधीन कार्यों की समीक्षा
  • देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने की जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत शहरी विकास विभाग अन्तर्गत नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में गतिमान निर्माणधीन कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
15

देहरादून। मंत्री शहरी विकास एवं आवास, विभाग व संसदीय कार्य, जनगणना तथा पुनर्गठन उत्तराखण्ड सरकार डॉ० प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने शहरी विकास निदेशालय में जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत शहरी विकास विभाग अन्तर्गत नगर निगम,  नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत,  में गतिमान निर्माणधीन कार्यो  की समीक्षा की। मंत्री अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद डोईवाला, नरेन्दनगर, मुनिकीरेती, तपोवन, नगर पंचायत स्वर्गाआश्रम जौंक, में संचालित कार्यों की प्रगति सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त की। मंत्री ने निर्देशित किया कि संचालित शेष कार्यों को 20 मई 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत शहरी विकासविभाग द्वारा सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में सड़क निर्माण, स्ट्रीटलाईट, जानकी सेतु के समीप अवस्थित गौशाला का जीर्णोद्वार, पार्क सौन्दर्यीकरण आदि निर्माण कार्य संचालित किये जाने के साथ ही सफाई हेतु गोबलर मशीन, 02 जटायू मशीन(वाहन), कैटल वाहन आदि सामग्री क्रय की गई है।
मननीय मंत्री अग्रवाल ने निर्देशित किया कि नगर निगम, नगर निकायों, नगर पंचायतें में सफाई कार्यों की नियमित माॅनिटिरिंग हेतु नोडल अधिकारी नामित कर किये जांए साथ ही जो निर्माण कार्य किये गए हैं उनका रखरखाव एवं मरम्मत की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुमन पार्क मुनिकीरेती, योगापार्क  गंगा रिसोर्ट, इन्दिरापार्क की निर्माण की स्थिति जानी जिस पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया योगा पार्क सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सुमन पार्क एंव इन्दिरा पार्क में सौन्दर्यीकरण कार्य 95 प्रतिशत् से अधिक पूर्ण कर लिया गया है जो कि 02 दिन के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि शहरी विकासविभाग की ओर से जो कार्य होने है वह लगभग पूर्ण हो चुके हैं शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिये जाएंगे। उन्होंने कहा जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की मेहमानवाजी के लिए राज्य सरकार तैयार है, सरकार के लिए अतिथि भगवानस्वरूप हैं, आशा की वे यहां की संस्कृति एवं यहां की सभ्यता को साथ लेकर जाएंगे।  उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्माण कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं को तेजी से पूर्ण करने पर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सचिव शहरी विकास दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पाण्डेय, नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल गोयल, अपर निदेशक अशोक पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी रवि पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी एम एल शाह, नरेन्द्र नगर प्रीतम नेगी, डोईवाला उत्तम नेगी, मुनिकीरेती तनवीर सिंह, स्वर्गाश्रम मंजू चैहान, तपोवन रमेश पंत एसएए ऋषिकेश रमेश रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर 23 मई से शुरू करेंगे धरना प्रदर्शन
Next: मंत्री के लिए कुर्ता, पैन और 1150 रुपये लेकर कोतवाली पहुंचे लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.