Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नेपाल भी करने लगा चीन जैसी हरकत, बॉर्डर पर श्रमिकों पर की पत्थरबाजी- जेसीबी तोड़ी
  • राष्ट्रीय

नेपाल भी करने लगा चीन जैसी हरकत, बॉर्डर पर श्रमिकों पर की पत्थरबाजी- जेसीबी तोड़ी

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर भारत को टेंशन दी है। अब नेपाल भी चीन जैसी हरकतें करने लगा है। नेपाल नागरिकों की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद भारत भी बॉर्डर पर सतर्क हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में यह मामला सामने आया है। काली नदी किनारे घटखोला में तटबंध निर्माण का विरोध करते हुए नेपाल नागरिकों की ओर से पत्थरबाजी की गई है।
इस दौरान वहां काम कर रही जेसीबी का शीशा टूट गया। पत्थरबाजी के दौरान वहां काम कर रहे श्रमिकों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। शुक्रवार को दो नेपाली युवकों ने अचानक जीरो पॉइंट घटखोला में भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही मशीनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से वहां काम कर रहे मजदूर सहम गए। उन्होंने भागकर जान बचाई। पत्थरबाजी में भारतीय क्षेत्र में काम कर रही जेसीबी का शीशा टूट गया है। पत्थरबाजी की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेपाल के युवकों ने पत्थरबाजी तो की ही साथ ही अश्लील हरकतें की।
हैरानी की बात रही कि घटना के वक्त नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन नेपाल पुलिस की ओर से पत्थरबाजी कर रहे युवकों को नहीं रोका गया। इस घटना से यहां भारतीय लोगों में आक्रोश है। मांग की है कि बॉर्डर पर सख्ती की जाए ताकि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजभवन में एक सप्ताह से चल रहे सुजोक थेरेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
Next: 15 से 19 मई तक डॉ. निशंक जिले में कई स्थानों पर करेंगे जन संवाद

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.