Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एमएनए से जानकारियां जुटाएगी पुलिस
  • हरिद्वार

एमएनए से जानकारियां जुटाएगी पुलिस

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
default featured image

हरिद्वार। नगर निगम के भवन को स्वयं सेवी सहायता समूह को दिए जाने को लेकर उपजे विवाद की तह तक पहुंचने के लिए शहर कोतवाली पुलिस सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के कार्यालय में दस्तक देगी। पुलिस का कहना है कि एमएनए से मिलकर भवन आवंटन के संबंध में जानकारी ली जाएगी। मेयर की शिकायत पर उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकता है। मेयर अनीता शर्मा ने देवपुरा चौक के पास नगर निगम के भवन का निरीक्षण किया था। जिसमें सामने आया था कि भवन को स्वयं सेवी सहायता समूह की संचालिका किरण भटनागर इस्तेमाल कर रही थी। जब संचालिका से इस बाबत कोई आदेश होने की जानकारी ली गई तो तब मेयर से उनकी नोंकझोंक हो गई थी। मेयर के समक्ष संचालिका ने एमएनए दयानंद सरस्वती के मौखिक आदेश पर भवन का इस्तेमाल करने की बात कही थी, जिस पर मेयर ने ऐतराज जताया था। इस दौरान चोरी की बिजली का इस्तेमाल करने का भी खुलासा हुआ था। मेयर ने इस संबंध में समूह संचालिका पर नगर निगम की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। स्थानीय पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि एमएनए से भवन आवंटन के संबंध में जानकारी ली जाएगी। शनिवार-रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को जांच अधिकारी मायापुर चौकी प्रभारी नगर निगम पहुंचकर जानकारी लेंगे, उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्ट्रीट लाइट टूटकर पोल पर लटकी, ग्रामीण परेशान
Next: बदरीनाथ हाईवे छिनका में एक घंटे रहा बाधित

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.