Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देवभूमि के प्रतिनिधि के रूप में काम करे पर्यटन पुलिस
  • हरिद्वार

देवभूमि के प्रतिनिधि के रूप में काम करे पर्यटन पुलिस

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। एटीसी की उपप्रधानाचार्या अरुणा भारती ने कहा कि चारधाम यात्रा सीजन के दौरान पर्यटन पुलिस की भूमिका सामान्य पुलिसकर्मी की नहीं बल्कि पुलिस की छवि को गौरवमयी, आतिथ्य सत्कार युक्त एवं मित्रवत बनाने वाले प्रतिनिधि की भी रहेगी। यह बात उन्होंने प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कही। सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे पर्यटन पुलिस प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों एवं जीआरपी शाखा के 14 पुलिसकर्मियों शामिल रहे। पुलिसकर्मी चारधाम यात्रा समेत अन्य पर्यटक स्थलों में तैनात होंगे। अरुणा भारती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनकी नियुक्ति यहां से जाने के बाद चार धाम यात्रा के विभिन्न स्थलों पर होगी। जहां आपका आमना-सामना चार धाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं, घूमने आये पर्यटकों आदि से होगा। बाहरी राज्यों से आये इन श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के सामने आप आप देवभूमि उत्तराखंड की गौरवमयी संस्कृति, यहां के लोगों के आचार-विचार, व्यवहार एवं उत्तराखण्ड की अतिथि सत्कार की परम्परा के प्रतिनिधि एवं संवाहक के तौर उपस्थित रहेंगे। शारीरिक फिटनेस बनाये रखने के लिये प्रतिभागियों को सुबह पीटी, योग, तनाव प्रबन्धन हेतु ध्यान आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों के अलावा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अतिथि वक्ताओं द्वारा भी व्याख्यान दिए। जिसमें देव संस्कृति विवि के पर्यटन शंकाय से डॉ. अरुणेश पाराशर, डॉ. उमाकान्त इन्दोलिया, डॉ. आशीष कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक महेश चन्द, एसडीआरएफ से हेड कांस्टेबल दिगपाल एवं टीम तथा सिटी पेट्रोलिंग यूनिट हरिद्वार से दरोगा मनोहर लिंगवाल आदि सम्मिलित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला अल्मोड़ा में डिजिटल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Next: सड़कों के गढ्ढों में पौधरोपण कर विरोध दर्ज किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.