Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में अब 354 रुपये में होगा अल्ट्रासाउंड
  • देहरादून

दून अस्पताल में अब 354 रुपये में होगा अल्ट्रासाउंड

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
default featured image

देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। यहां पर अब स्क्रोटम, थायराइड व सॉफ्ट टिशू अल्ट्रासाउंड भी होने लगे हैं। ज्यादा वक्त लगने के कारण अभी तक ये अल्ट्रासाउंड अस्पताल में नहीं होते थे। पीपीपी मोड पर व्यवस्था होने से रेडियोलॉजिस्ट डा. एसपी कुडियाल ने इस सुविधा को शुरू कर दिया है। तकनीशियन जसलीन कौर और रितिका भंडारी उनके सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। बाहर निजी सेंटर पर ये अल्ट्रासाउंड दो से ढाई हजार रुपए तक में होता है। दून में यह 354 रुपये में हो जाएगा। उधर, अब अल्ट्रासाउंड के लिए ओपीडी में वेटिंग भी खत्म हो गई है। रोजाना 50 से 60 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अस्पताल में पीपीपी मोड के अलावा दो ही रेडियोलाजिस्ट तैनात हैं। इनमें डा. सुबोध नौटियाल गर्भवती के अल्ट्रासाउंड करते हैं। जबकि डा. अवंतिका रमोला के पास आइपीडी की जिम्मा है। कालेज स्तर पर कई बार इंटरव्यू के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिलने पर पीपीपी मोड पर व्यवस्था की है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। एजेंसी को ओपीडी में रेडियोलाजिस्ट की संख्या बढ़ाने और रात में भी भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने को निर्देशित किया है।

गर्भवती महिलाओं को राहत
गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड शुक्रवार से शुरू हो गए। डा. सुबोध नौटियाल के छुट्टी जाने से यहां अल्ट्रासाउंड ठप हो गए थे। एमएस और डीएमएस समेत किसी ने न व्यवस्था की और न प्राचार्य को बताया। मीडिया में बात आने पर प्राचार्य ने इस पर नाराजगी जताई और कड़ी हिदायत दी। शुक्रवार को डा. अवंतिका रमोला ने 17 अल्ट्रासाउंड किए। प्राचार्य ने डा. नौटियाल के लौटने तक उन्हें व्यवस्था देखने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस
Next: आदिबद्री मेले में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Related Post

Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.