Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धरने पर बैठे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पिछले 99 दिनों से कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कंपनी मालिक का पुतला दहन किया है। डीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया है। श्रमिक संगठन का कहना है कि बीती 2 फरवरी को कंपनी प्रबंधन ने अवैधानिक रूप से गेट बंदी कर 17 साल से काम कर रहे स्थायी मजदूरों को बाहर कर दिया था। तबसे लगातार न्याय पाने की उम्मीद में मजदूर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे हैं।
शुक्रवार को धरने के 100 दिन पूरे हो गए हैं। जबकि 6 फरवरी को उप श्रमायुक्त द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान स्पष्ट तौर पर प्रोसिडिंग में लिखा गया कि 7 फरवरी से कंपनी में मजदूरों का उपस्थिति रजिस्टर रखा जाए। लेकिन प्रबंधन द्वारा 6 फरवरी की शाम कर्मचारियों की सेवा खत्म कर पत्र घरों में भेज दिए गए‌ थे। कंपनी प्रबंधन ने अपनी मनमर्जी से कर्मचारियों के खाते में कुछ पैसा बिना हिसाब के डाल दिये गये। इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज गवाड़ी ने कहा कि कंपनी के मालिक द्वारा कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई का पैसा वेतन से काटकर उचित विभागों में जमा नहीं किया गया है। पीएफ और ईएसआई विभागों में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई प्रबंधन पर नहीं की गई है। कहा कि कंपनी के पक्ष में पूरा शासन प्रशासन खड़ा है। लेकिन कर्मचारियों ने ठान लिया है। जब तक न्याय नहीं मिलता है। तब तक कंपनी गेट पर धरना चलता रहेगा। इस दौरान अवधेश कुमार, देवेंद्र, अनिल, संजीव कुमार, चंद्रेश कुमार, दीपा, अंकित चौधरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में मिला लापता युवक का शव
Next: एसएसपी बोले, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.