Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रथम महिला गुरमीत कौर ने किया राजभवन ऑडिटोरियम में एक सप्ताह तक चलने वाले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने किया राजभवन ऑडिटोरियम में एक सप्ताह तक चलने वाले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

देहरादून।  सोमवार को राजभवन ऑडिटोरियम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने एक सप्ताह तक चलने वाले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंटरनेशनल सुजोक की अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी द्वारा दिए जा रहे इस प्रशिक्षण में राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाओं को सुजोक थेरेपी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के बारे में बताया। इसके लिए उन्होंने निश्चित बिंदुओं पर दबाव देकर उपचार करना महिलाओं को सिखाया।
प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य जहां परिवार की महिला सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सुजोक एक्यूप्रेशर एक अत्यंत सरल एवं सहज चिकित्सा विधि है, जिसमें महिलाएं छोटी-छोटी समस्याओं का स्वयं ही उपचार कर सकती हैं।
प्रथम महिला ने कहा कि उनका प्रयास है कि महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाय। इसके लिए समय-समय पर राजभवन में गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फैमली वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के प्रशिक्षण दिये जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने का प्रयास भी किया जाएगा।
प्रथम महिला ने कहा कि राजभवन में जल्द ही फैमली वेलफेयर सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर के बन जाने से महिलाएं विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप और गतिविधियां इस सेंटर में कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी महिलाओं में हुनर की कमी नहीं है, उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा जिससे उनका हुनर और प्रतिभा लोगों के सामने प्रदर्शित हो सके। प्रथम महिला ने कहा कि अगर महिलाओं को किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण की जरूरत हो तो इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
इस कार्यक्रम में अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाएं उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरे दिन भी वन विभाग का पिंजरा खाली
Next: सीएम ने दिए इम्फाल में अध्ययनरत उत्तराखंड के 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग को दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.