Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीसरे दिन भी वन विभाग का पिंजरा खाली
  • देहरादून

तीसरे दिन भी वन विभाग का पिंजरा खाली

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। शनिवार की शाम को महमूदनगर शंकरपुर में चार वर्षीय बच्चे को निवाला बनाने के बाद गुलदार अब तक नजर नहीं आया है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए हैं, लेकिन घटना के तीसरे दिन भी वन विभाग के पिंजरे खाली रहे। वहीं गुलदार की दहशत से शंकरपुर के लोग खौफजदा हैं। शाम होते ही लोग घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर घरों में कैद हो रहे हैं। सुबह तक गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गली मोहल्लों की सड़कें पूरी तरह से सूनी पड़ी हैं। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार गुलदार की तलाश में गश्त करने के साथ ही लोगों को अलर्ट रहने के लिए लगातार सचेत कर रही है। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे गुलदार ने चार वर्षीय एहसान को घर के आंगन से उठाकर जंगल की ओर ले जाकर उसको निवाला बनाया था। बारह घंटे बाद रविवार सुबह साढ़े सात बजे आम के एक बाग में एहसान का शव पुलिस और वनकर्मियों को मिला था। इस घटना के बाद से पूरे शंकरपुर गांव के लोग गुलदार की दहशत से बेहद घबराए हुए हैं। गांव के लोग शाम होते ही घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर अपने परिवार और बच्चों के साथ सुबह सूर्योंदय होने तक कैद हो जा रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि गुलदार न जाने कहां से किस रास्ते आकर उनके परिजनों और उनको निवाला न बना डाले। गांव को जाने वाले मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों की सडकें शाम होते ही सुनसान हो जा रही है। गांव में इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ कोई भी घर के बाहर नहीं घूम रहा है। गांव में शाम ढलते ही कर्फ्यू लगने जैसे हाल हैं। ऐसे में भयभीत ग्रामीण लगातार गुलदार को मारने अथवा पकड़ने की मांग वन विभाग से कर रहे हैं। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि गांव वालों को अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है। कहा कि विभाग ने वन कर्मियों की चार टीमें गश्त पर लगाई हैं जो दिनभर व रात को पूरे क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। रात्रि के समय के लिए गश्ती टीम को वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए हैं, लेकिन गुलदार घटना के दिन के बाद से कहीं नजर नहीं आ रहा है। बताया कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वाल्डन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद गुलदार को मारने की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजिलेंस की टीम का CMO दफ्तर में छापा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और लेखाकार को रिश्वत के मामले में पकड़ा
Next: प्रथम महिला गुरमीत कौर ने किया राजभवन ऑडिटोरियम में एक सप्ताह तक चलने वाले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.