Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गैंगस्टर एक्ट मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ फैसला 20 मई को
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

गैंगस्टर एक्ट मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ फैसला 20 मई को

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

वाराणसी (आरएनएस)। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-4, गाजीपुर, दुर्गेश कुमार की सांसदों और विधायकों के मामलों की विशेष अदालत जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के मामले में 20 मई को गैंगस्टर एक्ट के तहत फैसला सुनाएगी। करंडा थाने में अंसारी को दो मामलों में आरोपी बनाए जाने के बाद गाजीपुर पुलिस ने 2009 में तीसरी बार उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया था।
अतिरिक्त जिला सरकारी वकील (आपराधिक) गाजीपुर, नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्तार के वकील द्वारा लिखित दलीलें प्रस्तुत करने के साथ उसके खिलाफ मामले की सुनवाई शनिवार को पूरी हो गई।
इस मामले के रिकॉर्ड के अनुसार, मोहम्मदाबाद के एक मीर हसन ने 2009 में सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान मुख्तार पर इस मामले में आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।
मुख्तार 2009 में करंडा थाना क्षेत्र में हुए कपिलदेव सिंह हत्याकांड में भी आरोपी था।
इस बीच, मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कनौजिया की पत्नी रीना राय और उसके रिश्तेदार शिवरतन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दोनों को मऊ पुलिस ने दो महीने पहले रंगदारी के एक मामले में झारखंड से गिरफ्तार किया था।
मऊ के अंचल अधिकारी (शहर) धनंजय मिश्रा ने बताया कि फरार कनौजिया गिरोह की गतिविधियों को रीना राय और शिवरतन संचालित कर रहे थे।
मार्च में झारखंड से गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ जांच के दौरान ये तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राय जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और अपने गिरोह को संचालित करने में कनौजिया की सहायता कर रहा था।
कनौजिया मुख्तार का शार्प शूटर है। कनौजिया पर एक लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की गई थी।
उसने अपना गिरोह बना लिया था जिसे रीना राय के सहयोग से संचालित किया जा रहा था। रीना राय मऊ पुलिस के रडार पर तब आई जब हंसनाथ यादव ने 28 फरवरी को चिरैयाकोट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसे अनुज कन्नोजिया की पत्नी रीना राय द्वारा व्हाट्सएप कॉल पर नकद भुगतान करने की धमकी दी जा रही थी।
उसके बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। मऊ पुलिस ने मार्च के पहले सप्ताह में झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा इलाके में उसके रिश्तेदारों के घर से उसे गिरफ्तार किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुबेर गदेरे में हुई घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू
Next: कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में होंगे उपलब्ध, आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.