Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित कूड़ा निस्तारण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित कूड़ा निस्तारण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-03 at 6.51.36 PM

अल्मोड़ा। विकासखंड कार्यालय द्वाराहाट में ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित कूड़ा निस्तारण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड के प्रमुख, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरोला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक प्लास्टिक निस्तारण पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत की भूमिका से अवगत कराया गया। जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी द्वारा कार्यशाला में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में समुदाय की भूमिका, कूड़े के सोर्स एग्रीगेशन, कूड़ा एकत्रीकरण एवं निस्तारण में ग्राम पंचायत की भूमिका तथा न्याय पंचायत वार कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा गाड़ी के रूट चार्ट निर्धारण में क्षेत्र पंचायत की भूमिका के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के 15वें वित्त आयोग द्वारा स्वच्छता मद हेतु टाइड फंड के अंतर्गत विवरण पर जिला पंचायत राज अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी द्वाराहाट संतोष जेठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वाराहाट कुंदन पुरी, प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वाराहाट नारायण सिंह अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के नेताओं पर चढ़ा ताकत का नशा: कर्नाटक
Next: यूओयू ने 40 परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोका, एक परीक्षार्थी 3 साल के लिए बैन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.