Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने 2 घुसपैठिए किए ढेर, सीमा पार से आ रहे थे हेरोइन की खेप लेकर
  • उत्तराखंड

भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने 2 घुसपैठिए किए ढेर, सीमा पार से आ रहे थे हेरोइन की खेप लेकर

RNS INDIA NEWS 03/05/2023
rns featured image new

बाड़मेर (आरएनएस)। बीएसएफ ने घुसपैठियों को लेकर सीमावर्ती जिले बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बॉर्डर पार से घुसपैठ कर रहे दो घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया है। यह घटना बाड़मेर के गडरा रोड पर बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्ट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ द्वारा चेतावनी दिए जाने पर भी दोनों घुसपैठिए नहीं रुके थे, जिसके बाद दोनों को ढेर कर दिया गया।
बाडमेर के गडरा रोड पर बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्ट पर तारबंदी क्रॉस करने के दौरान बीएसएफ ने दोनों घुसपैठियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक दोनों घुसपैठिए हेरोइन की खेप लेकर सीमा पार से भारत में घुसने की फिराक में थे। इस पूरे मामले की सूचना मिलने पर बीएसएफ अधिकारी और बाड़मेर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
गडरा रोड थाना इलाके के बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्ट में दो घुसपैठिए सीमापार से भारतीय क्षेत्र में घुस गए थे, जिन्हें बीएसएफ के जवानों ने अंदर घुसते देख लिया और उन्हें रुकने के लिए कहा गया। इस पर जब दोनों घुसपैठिए नहीं रुके तो उन पर फायर कर वहीं मार गिराया।
इस पूरे मामले में अब यह भी खबर निकलकर सामने आ रही है कि दोनों घुसपैठिए हेरोइन की बड़ी खेप लेकर सीमा पार से भारत में घुसने की फिराक में रहे होंगे। रोकने पर भी नहीं रुके दोनों घुसपैठिए को जवानों ने वहीं ढेर कर दिया। इस मामले में बीएसएफ अधिकारी और बाड़मेर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर घुसपैठियों के भारत में घुसने के पीछे का मकसद जानना चाह रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 मई
Next: बाघ प्रभावित क्षेत्रों में खुले आंगनबाड़ी और स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.