Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों संग सुनी मोदी के मन की बात
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों संग सुनी मोदी के मन की बात

RNS INDIA NEWS 01/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-01 at 10.44.24 PM

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को प्रोजेक्टर के माध्यम से ध्यान से सुना व देखा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पाण्डे ने प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों को जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता बताई। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता व एटीएल इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता लिए लोगों का जिक्र किया जो हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी न किसी क्षेत्र में निपुण होने का आह्वान किया। विद्यालय की छात्रा शिवानी पांडेय ने कार्यक्रम को जीवन मे सफल होने के लिए आवश्यक बताया। विद्यालय के ही छात्र हिमांशु भट्ट ने बताया कि वे मन की बात के हर एपिसोड को ध्यान से सुनते हैं और इससे काफी प्रभावित हैं।
कार्यक्रम में डॉ0 कपिल नयाल, संजय पांडे, टी0डी0 भट्ट, दिनेश चंद्र पपनै, डॉ0 निर्मल पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत बगडवाल, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी, कविता जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में अल्मोड़ा निवासी फार्मासिस्ट की मौत
Next: मुख्य सचिव ने किया मिशन कर्मयोगी के तहत तैयार ट्रेनिंग मॉड्यूल का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0009
  • अल्मोड़ा

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.