Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार दुर्घटना में अल्मोड़ा निवासी फार्मासिस्ट की मौत
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल

कार दुर्घटना में अल्मोड़ा निवासी फार्मासिस्ट की मौत

RNS INDIA NEWS 01/05/2023
IMG_20230501_090748.jpg

नैनीताल। सोमवार सुबह दुखद खबर उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से सामने आई है जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना चौकी पुलिस को सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे गरमपानी के पास एक कार नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रविवार देर रात अल्मोड़ा निवासी कमल कुमार वर्मा (47) हल्द्वानी से अल्मोड़ा लौट रहे थे। गरमपानी के जडमिला क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात भारी बारिश के चलते दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने खैरना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार रात 10 बजे उनकी कमल से अंतिम बार बात हुई थी। घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि कमल गणाई गंगोली में फार्मासिस्ट पद पर तैनात थे। वह निजी काम के लिए हल्द्वानी गए थे। चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी होगी, लेकिन कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में इकट्टा किया 2 कुंतल प्लास्टिक
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों संग सुनी मोदी के मन की बात

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.