Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन
  • पौड़ी

शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

RNS INDIA NEWS 30/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। हेमवती नंदन केंद्रीय विवि बीजीआर कैंपस पौड़ी के विधि विभाग में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों सम्मान किया गया। कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी ने कहा कि लॉ के विद्यार्थियों का समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है और उनसे इस बात के अपेक्षा की जाएगी कि न्याय के लिए समाज में परस्पर अपनी भूमिका को निभाएंगे। विधि विभाग के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा की विधि के विद्यार्थियों को अपनी बात कहने में रखने में जरूर कठिनाइयां होगी। समाज का विरोध भी झेलना पड़ सकता है लेकिन उसके दूरगामी परिणाम अगर समाज हित में होंगे तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी उन्हें जरूर याद करेगी। प्रो. रामप्रकाश ने कहा कि सादगी सभ्यता संस्कृति और परिपाटी से कार्य करने से निश्चित रूप से लॉ के विद्यार्थियों का योगदान समाज को प्रेरणा भी देगा और उसका मार्ग भी प्रशस्त करेगा ऐसे गुण लॉ के विद्यार्थियों के अंदर कूट-कूट कर भरे होने चाहिए। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो. मुकेश रावत, स्कॉलर सोना डांगरा, लोकेश कुकरेती, मीनाक्षी कुकरेती, सोनू, मोहन सिंह, अनिकेत, दिव्य अंबरी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक सुरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शिक्षकों के हाथों में राष्ट्र का प्रलय और निर्माण बसा होता है और इसीलिए उनका महत्व समझा नहीं बल्कि अनुभव किया जा सकता है और वह अनुभव अनंत की पराकाष्ठा को जाता है। इस मौके पर नवीन चमोली, रोशन झा आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना
Next: पीएम-सीएम के पास नहीं जनता के सवालों का जवाब : भूपेन्द्र भोज

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.