Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हेली सेवाओं के खिलाफ तीर्थपुरोहितों ने दिया केदारनाथ में धरना
  • पौड़ी

हेली सेवाओं के खिलाफ तीर्थपुरोहितों ने दिया केदारनाथ में धरना

RNS INDIA NEWS 30/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के तीर्थपुरोहित एवं स्थानीय लोगों को केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से आने जाने में प्राथमिकता न दिए जाने और हेली कंपनियों के रवैये से नाराज तीर्थपुरोहितों ने केदारनाथ में करीब दो घंटे धरना दिया। केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूर तीर्थपुरोहितों ने धरना देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो हेली कंपनियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया। शनिवार को केदारनाथ में तीर्थपुरोहित हेली कंपनियों के रवैये से नाराज हुए और उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए। हालांकि यह सांकेतिक प्रदर्शन था किंतु तीर्थपुरोहितों ने कहा कि यदि 7 मई तक इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों एवं स्थानीय लोगों को हेलीकॉप्टर यात्रा में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जबकि पूर्व में बीते 5 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ तीर्थपुरोहितों की बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों एवं तीर्थपुरोहितों को हेली सेवा से आने जाने में प्राथमिकता देने की मौखिक रूप से सहमति दी थी किंतु हेली कंपनियां तीर्थपुरोहित एवं स्थानीय लोगों को कोई तवज्जों नहीं दे रही है। कहा कि यदि शीघ्र इस मामले में कार्रवाई कर तीर्थपुरोहित एवं स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो समस्त तीर्थपुरोहित एवं स्थानीय लोग जनता के साथ मिलकर हेली कंपनियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिसका सीधा असर हेली सेवाओं पर पड़ेगा। इस दौरान केदार सभा ने यूकाडा की वर्तमान व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि पूर्व में टिकट वितरण की भी बेहतर व्यवस्था थी जबकि इस बार 90 फीसदी टिकट ऑनलाइन कर सबकी मुश्किलें बढ़ा दी गई है। तीर्थपुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि यदि हेली सेवाओं द्वारा इस मामले में ठोस फैसला नहीं किया गया तो तीर्थपुरोहित केदारपुरी में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, अंकित सेमवाल, संजय तिवारी, वेद प्रकाश, पंकज शुक्ला, आशीष, पंकज सहित कई तीर्थपुरोहित मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाघ से निजात दिलाने को किया सांकेतिक चक्काजाम
Next: गुलदार ने किया महिला पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.