Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोविड-19 की पूरी तैयारी रखी जाए: मुख्यमंत्री
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कोविड-19 की पूरी तैयारी रखी जाए: मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 25/07/2020
20200725_133226

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई जाय। कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बैड के साथ ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की जाय। वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए कोविड से संबधित आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाय। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि फ्रंट लाईन वर्कर फेस सील्ड, मास्क एवं अन्य मानकों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोविड-19 के संक्रमण तथा बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाय। इंटेलीजेंस, एलआईयू एवं इस पर निरंतर निगरानी रखें। कोविड अस्पतालों में सीनियर डॉक्टर लगातार विजिट करें। हाई रिस्क ऐरिया से आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण एवं आवश्यक संसाधनों के उपलब्धता के लिए इण्टर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेशन बनाकर रखें। कोविड केयर सेंटर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय। कोविड से निपटने के लिए धन का कोई अभाव नहीं है।
सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी ने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए मैनपावर का विशेष ध्यान दिया जाय। आवश्यक संसाधन के साथ मैनपावर का होना जरूरी है। सभी जिलाधिकारी आवश्यक सामग्रियों हेतु 02 माह का प्लान बनाकर रखें। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कारवाई की जाय। गम्भीर मामलों को सीनियर चिकित्सक व्यक्तिगत देंखें, सीएमओ एवं जिलाधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। हमारा प्रयास रहे कि मृत्युदर को बढ़ने से रोका जाय।

     वीसी में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोविड-19 के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि इस सप्ताह कोविड-19 सैम्पलिंग में काफी बढोतरी की गयी है जिससे जांच में तेजी आयी है इसके अलावा एन्टीजन व ट्रू नैट से भी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त तक बेस में भी जांच शुरू हो जाएगी इसके लिए निरन्तर प्रयास जारी है। उन्होने बताया कि आशा द्वारा घर-घर जाकर सर्विलांस व मेडिकल चैकअप किया जा रहा है। पोर्टल पर डाटा अपडेशन आदि का कार्य निरन्तर किया जा रहा हैै। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, सीएमएओ डा0 सविता हयांकि, एसीएमओ डा0 योगेश पुरोहित, डा0 अनिल ढींगरा, डा0 दीपांकर डेनियल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन सामग्री परिवहन करने पर अल्मोडा पुलिस ने किया वाहन सीज, एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 45 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही
Next: सरकार ने अनसुनी की कोविड चेतावनी: राहुल

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.