Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नरेन्द्रनगर के पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत
  • टिहरी

नरेन्द्रनगर के पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। ऋषिकेश चंबा सड़क मार्ग पर धोलापानी के पास खड़ी कार के अंदर एक युवक संदिग्ध हालात में बेहोश मिला। पुलिस और परिजनों ने युवक को नरेन्द्रनगर अस्पताल भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अहतर ने बताया कि बीते मंगलवार को यश सिंघल के परिजन नरेन्द्रनगर थाने पहुंचे, उन्होंने यश की मोबाइल लोकेशन नरेन्द्रनगर के आसपास होने के बारे में जानकारी दी। पुलिस और परिजनों ने ऋषिकेश चंबा सड़क मार्ग पर यश की खोजबीन की, तो एक कार नरेन्द्रनगर से चंबा की ओर धोलापानी के पास खड़ी मिली, जिसमें यश सिंघल (27) पुत्र राजीव सिंघल निवासी आदर्श नगर ऋषिकेश बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस और परिजन यश को नरेन्द्रनगर अस्पताल ले गये,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यश के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को घर से सहारनपुर के लिये निकाला था, जब उसका मोबाइल फोन बंद मिला तो चिंतित परिजनों ने उसके मोबाइल की लोकेशन चेक करवाई तो वह नरेन्द्रनगर के आसपास मिली। उन्होंने बताया यश के पिता राजीव सिंघल ऋषिकेश में कपड़ा और टाइल्स के व्यापारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भिजवाया गया है, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोपेश्वर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Next: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि, चार दिन खराब रहेगा मौसम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.