Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि, चार दिन खराब रहेगा मौसम
  • हिमाचल प्रदेश

रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि, चार दिन खराब रहेगा मौसम

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
rns featured image new

शिमला।  मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-ओलावृष्टि हुई है। वहीं, चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। कुल्लू जिले  के मझाण गांव में बुधवार को भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब के साथ मटर को भारी क्षति पहुंची है। वहीं, रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।
जिला मुख्यालय ढालपुर में अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांगड़ा जिले के कई भागों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। उधर, शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने की संभावता जताई है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य भागों में बारिश होने के आसार हैं। कई भागों के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 37.7, कांगड़ा 30.2, ऊना 34.8, मंडी 29.3, हमीरपुर 32.1, चंबा 28.7, धर्मशाला 26.0, सुंदरनगर 29.8, बरठीं 31.1, बिलासपुर 32.0, शिमला 21.1, रिकांगपिओ 21.3 और जुब्बड़हट्टी में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 10.6, कल्पा 3.8, धर्मशाला 8.2, ऊना 14.8, नाहन 17.0, केलांग 1.5, पालमपुर 13.5, सोलन 10.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 15.0, मंडी 12.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 13.6, चंबा 12.5, डलहौजी 12.0, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी  2.0, नारकंडा 5.1, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 6.9, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 15.0 , मशोबरा 9.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेन्द्रनगर के पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत
Next: गढ़वाल कमिश्नर और डीआईजी ने देखी यात्रा मार्ग में व्यवस्थाएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.