Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • चमोली

गोपेश्वर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
rns featured image new

चमोली। मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड अखिल भारतीय स्वास्थ्य संगठन एनएचएम कर्मचारी महासंघ ने भी आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। आशाओं ने ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा। बुधवार को आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला मंत्री सनीता राणा ने कहा कि लंबे समय से आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई गौर नहीं किया जा रहा है। जबकि कोरोना काल से लेकर अन्य कार्यों में उनकी ओर से सभी दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। उनके संगठन की कई कार्यकर्ताओं को सरकार और प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया है लेकिन सरकार है कि उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन अपनी 21 सूत्रीय मांग को लेकर लगातार शासन और सरकार से वार्ता करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। आशा कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, आशा कार्यकत्रियों का पांच लाख का बीमा किया जाए और आशा कार्यकर्ताओं के सभी कार्यों का भुगतान प्रतिमाह किया जाए। अनुभवी आशा कार्यकर्ताओं को टीकाकरण का प्रशिक्षण की व्यवस्था ब्लॉक तथा जिला स्तर पर की जाए। आशा कार्यकर्ताओं के गणवेश का भुगतान तीन हजार रुपये भत्ते के रूप में किया जाए, जिला और ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घरों का निर्माण किया जाए आदि समेत अन्य सभी 21 मांगें शामिल है। जिनके समाधान की सरकार से मांग की जा रही है। दूसरी ओर अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मचारी महासंघ ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, सुनीता राणा, विजय राणा, राहुल बिष्ट, हर सिंह रावत, अनूप थपलियाल, संदीप कंडारी, नरेंद्र सिंह, सरोज भंडारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- असंवैधानिक होने के कारण मुस्लिम कोटा खत्म करने का लिया फैसला
Next: नरेन्द्रनगर के पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.