Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन के नाम पर सेवानिवृत्त कैप्टन से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

जमीन के नाम पर सेवानिवृत्त कैप्टन से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

रुडक़ी। सेवानिवृत्त कैप्टन से जमीन के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पीडि़त ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि शिवालिक नगर हरिद्वार निवासी आलोक कुमार गुप्ता सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन हैं। उन्होंने बताया कि आलोक गुप्ता को कुछ साल पहले लक्सर क्षेत्र में जमीन खरीदनी थी। लक्सर क्षेत्र के उनके कुछ परिचितों ने उन्हें एक जमीन दिखाई थी। यह जमीन अनूसूचित जाति के एक व्यक्ति की थी। जमीन दिखाने के बाद उन्होंने आलोक गुप्ता को लक्सर के निवासी सतवीर उर्फ सतेंद्र से मिलाया। उन्होंने बताया कि अनूसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन किसी अनूसूचित जाति के व्यक्ति को ही बेची जा सकती है। इसके बाद ही वह अनूसूचित जाति के व्यक्ति से जमीन खरीद सकते हैं। आलोक कुमार गुप्ता ने सतवीर उर्फ सतेंद्र से संपर्क किया। सतवीर को भी कुछ जमीन बेचनी थी। इसलिए सतवीर भी इसके लिए राजी हो गया। उन्होंने 18 लाख रुपये देकर यह जमीन सतवीर के नाम करा दी। कुछ दिन बाद उन्होंने सतवीर को जमीन का बैनामा करने के लिए डीएम से अनुमति लेने को कहा गया तो उसने इन्कार करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही, रकम वापस करने से भी मना कर दिया। धोखाधड़ी के बाद पीडि़त ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित सतवीर उर्फ सतेंद्र निवासी लक्सर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद सीएम आये फ्रंटफुट पर, कांग्रेस पर किया पलटवार
Next: बाजार में प्रतिबंधित रहेगी पटाखों की बिक्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.