Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ के लिए ऑफलाइन, ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के लिए ऑफलाइन, ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
kedarnath

देहरादून। चार धाम यात्रा पंजीकरण को लेकर कुछ समय के लिए बदलाव किया गया है। फिलहाल केदारनाथ धाम के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण रोक दिया गया है। 25 से 30 अप्रैल के बीच दर्शन करने को अब नए पंजीकरण नहीं होंगे। लगातार हो रही बर्फवारी और आगे मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया।
चारों धामों में प्रतिदिन सीमित संख्या में दर्शन करने की बाध्यता को सरकार ने समाप्त कर दिया है। इसके बाद तेजी से लोग चारों धामों के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। सबसे मुश्किल, दुर्गम परिस्थिति केदारनाथ धाम के लिए है। यहां रात के समय रुकने की सीमित व्यवस्था है। केदारनाथ धाम में पहले एक दिन में 15 हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकते थे। जबकि यहां प्रतिदिन एक रात में अधिकतम रुकने के इंतजाम दस हजार लोगों के लिए ही हैं। ऊपर से लगातार हो रही बारिश और बर्फवारी के कारण हालात और भी प्रतिकूल होते जा रहे हैं।
इन हालात को देखते हुए फिलहाल 25 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी तरह के नए पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ वही लोग दर्शन कर सकेंगे, जिनका पूर्व में पंजीकरण हो चुका है। एक सप्ताह के लिए कोई नया व्यक्ति केदारनाथ धाम आने के लिए नया पंजीकरण नहीं करा सकेगा। ऋषिकेश और हरिद्वार के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर ये रोक लगाई गई है। चार धाम यात्रा पंजीकरण व्यवस्था के नोडल अफसर संयुक्त निदेशक योगेश गंगवार ने बताया कि 25 से 30 अप्रैल के बीच नए पंजीकरण पर रोक की सूचना वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है। ताकि ऑनलाइन पंजीकरण कराने को वेबसाइट खोलने वालों को सूचना मिल जाए। किसी भी तरह के नए अपडेट की सूचना भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमनगर में सीनियर सिटीजन से पुलिस ने किया संवाद
Next: जेसीबी मशीन की चपेट में आने से पचास वर्षीय महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.