Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पत्नी से विवाद में युवक ने निकाला देसी तमंचा, गिरफ्तार
  • देहरादून

पत्नी से विवाद में युवक ने निकाला देसी तमंचा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
rns featured image new

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद में युवक ने देसी तमंचा निकाल लिया। गनीमत रही की पुलिस समय पर पहुंच गई, जिससे एक बड़ी वारदात टल टल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को पुलिस को सुभाष नगर पंत रोड पर एक घर में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक घर में पति-पत्नी झगड़ते हुए पाए गए। पति को जैसे ही पुलिस के आने की भनक लगी वो मौके पर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उसके पति के पास अवैध देसी तमंचा और कारतूस है। आरोप लगाया कि पति उसे मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने पीछा करते हुए मेन रोड पर युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपनी पहचान जितेंद्र निवासी पंत मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन के रूप में बताई। पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामों में तैनात होंगे पयर्टन सहायता और सुरक्षा मित्र:  महाराज
Next: चारधाम मार्ग पर बिकेंगे महिला समूहों के उत्पाद : जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.