Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर से फरार प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक आईसीयू में भर्ती
  • हरिद्वार

घर से फरार प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक आईसीयू में भर्ती

RNS INDIA NEWS 30/10/2020
rns featured image new

रुडकी। घर से फरार किशोरी और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन दोनों को लक्सर के एक निजी अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक आईसीयू में भर्ती है। मजिस्ट्रेट ने युवक के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। लक्सर के ओसपुर निवासी परिवार की 17 वर्षीय किशोरी के नजदीकी गांव कलसिया के सजातीय युवक से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर दोनों के परिजनों ने उनके बाहर आने-जाने और मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। बुधवार को मौका मिलने पर दोनों घर से फरार हो गए। रात को वे पथरी थाने के पदार्था गांव में किसी के घर पर रुके थे। परिजनों को इसका पता चल गया। परिजन जैसे ही पदार्था के लिए रवाना हुए, वैसे ही किसी ने इसकी जानकारी प्रेमी युगल को दे दी। पकड़े जाने के डर से किशोरी और उसके प्रेमी ने वहीं पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। तभी उनके परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजन उन्हें तत्काल लक्सर सीएचसी लाए, पर सीएचसी से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, पर वहां पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। उधर, युवक भी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर उसकी हालत अभी खतरे में बता रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीएम के निर्देश पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी ने अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि किशोरी के शव को पथरी थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 30-Oct-20
Next: दुष्कर्म के बाद शादी करने के लिए 7 लाख की रकम मांग रहा आरोपित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.