Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्म के बाद शादी करने के लिए 7 लाख की रकम मांग रहा आरोपित
  • हरिद्वार

दुष्कर्म के बाद शादी करने के लिए 7 लाख की रकम मांग रहा आरोपित

RNS INDIA NEWS 30/10/2020
rns featured image new

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
रुडक़ी। एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। अब आरोपित शादी करने के लिए सात लाख की रकम मांग रहा। पीडि़त ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद इनके बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से करीब एक साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी उसे शादी करने की बात कहती तो वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देता। बुधवार को जब युवती ने युवक पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो युवक ने सात लाख रुपये की मांग की। युवती ने उसे बताया कि वह अकेली रहती है और उसके पास इतनी रकम नहीं है। इस पर युवक ने रकम नहीं मिलने पर शादी से इन्कार कर दिया। युवक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसे सात लाख की रकम नहीं दी तो वह उसे भूल जाए। युवती ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे धमकी दी। पीडि़त युवती गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली है। युवक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से फरार प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक आईसीयू में भर्ती
Next: सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक व विरोधियों के मुँह पर तमाचा- रवि रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.