Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • घर से स्मैक बनाकर अल्मोड़ा के तस्कर को देने निकला तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • नैनीताल

घर से स्मैक बनाकर अल्मोड़ा के तस्कर को देने निकला तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-22 at 12.52.21 PM

25 लाख की स्मैक बरामद

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने 25 लाख की स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बरामद स्मैक अल्मोड़ा के तस्कर को सुपुर्द करने जा रहा था। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल के संकल्प को साकार करने हेतु जनपद में व्यापक स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के क्रम में नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी पुलिस टीम द्वारा एक स्मैक तस्कर को 255 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
बीते शुक्रवार को कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था व चेकिंग के दौरान एक तस्कर को नैनीताल रोड स्थित ब्रह्मबूबू मंदिर के गेट के पास से 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। अभियुक्त ने अपना नाम बृजनंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी बिबनी पोस्ट नौगांव थाना अलीगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बताया।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने ही गांव में अफीम की खेती करता है जहां से वह स्मैक बनाकर लाता है और हल्द्वानी समेत कुमाऊँ के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तस्करी करता है। आज भी यह अभियुक्त एक अल्मोड़ा निवासी तस्कर को नैनीताल रोड के घटगढ़ क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने की योजना बनाकर निकला था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, उपनिरीक्षक हरजीत सिंह, एएसआई लखविंदर सिंह, कांस्टेबल रविंद्र लाडी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी,कांस्टेबल किशन नाथ शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट
Next: घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग होने पर 16 सिलेंडर जब्त किये

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.