Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मकान में लगी आग, अनहोनी टली
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मकान में लगी आग, अनहोनी टली

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। त्यूणी बाजार में रायगी मोटर मार्ग पर शॉट सर्किट होने से लकड़ी से बने मकान में आग लग गयी। देखते ही देखते मकान धू-धूकर जलने लगा, लेकिन पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। आग को समय पर न बुझाया जाता तो पूरा त्यूणी बाजार आग की भेंट चढ़ सकता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रायगी मोटर मार्ग पर अचानक एक लकड़ी के मकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने त्यूणी पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग की टीम को दी। संकरी गली स्थित मकान में लगी आग को देखकर दमकल कर्मी हैरत में पड़ गए। वजह जल रहे मकान के पीछे कच्चे मकानों की नेपालियों की घनी बस्ती थी। जिससे सटा त्यूणी बाजार है, जिसमें आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन दमकल विभाग व पुलिस की टीम ने मकान की पिछली दीवार को तोड़कर किसी तरह से मकान के नजदीक पहुंची और कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। जिस मकान में आग लगी उसमें किराये पर बलराज ठाकुार व जयसिंह ठाकुर के अलावा दो तीन अन्य परिवार रहते हैं। राजस्व विभाग के अनुसार मकान में आग लगने से घर के अंदर रखे बिस्तर, बर्तन, कपड़े आदि आग में राख हो जाने से करीब पचास हजार रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। आग पर समय से काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान व जनहानि होने से बचा लिया गया है। आग पर काबू पानी के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने लकड़ी के बने मकानों में रहने वाले लोगों से अनुरोध किया कि अग्निशमन उपकरण अपने घरों में रखें, जिससे आपातकाल में राहत बचाव किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पर लगाया बेटी को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज
Next: पूर्व जिपं अध्यक्ष ने जंगल में सरकारी अस्पताल खोलने के औचित्य पर किए सवाल खड़े

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.