Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व जिपं अध्यक्ष ने जंगल में सरकारी अस्पताल खोलने के औचित्य पर किए सवाल खड़े
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पूर्व जिपं अध्यक्ष ने जंगल में सरकारी अस्पताल खोलने के औचित्य पर किए सवाल खड़े

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
default featured image

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक अस्पताल ऐसा भी जहां अगर स्वास्थ्य कर्मी नियमित तौर पर मौजूद भी रहें तो अस्पताल तक पहुंचने में मरीजों की ही सांस फूलने लग जाएगी। हालांकि मुख्य मार्ग से तीन किमी दूर जंगल में बने इस अस्पताल को जाने वाले रास्ते को देखकर ही लगता है कि इस पर इंसान तो दूर कई साल से पशुओं ने भी आवागमन नहीं किया होगा। जाहिर है जंगल और झाड़ियों से होकर अस्पताल में उपचार के लिए कभी कोई मरीज जाता ही नहीं है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि चकराता क्षेत्र के ही एक जनप्रतिनिधि ने यह आरोप लगाया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अस्पताल का वीडियों और फोटो साझा करते हुए कहा कि त्यूणी और आसपास के बाशिंदों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्य मार्ग से तीन किमी दूर जंगल में राजकीय एलोपैथिक अस्पताल खोला गया। इसके लिए करोड़ों की लागत से भवन का निर्माण हुआ। भवन निर्माण के बाद अस्पताल में एक एलोपैथिक और एक आयुर्वेदिक चिकित्सक की तैनाती के साथ ही फार्मासिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई, लेकिन इस अस्पताल में जाने पर पता चलता है कि यहां कभी कोई आता ही नहीं है। आरोप लगाया कि अस्पताल में हर समय ताला लटका रहता है। एलोपैथिक चिकित्सक का तबादला अन्यत्र कर दिया है, जबकि अन्य स्टाफ भी अस्पताल से नदारद रहते हैं। उन्होंने कहा कि जंगल से होकर अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर झाड़ियां उगी हुई हैं। अस्पताल परिसर में भी भांग की पौध जमी हुई है। कहा कि अगर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद भी रहें तो भी तीन किमी की पगडंडी पर चलकर उपचार के लिए पहुंचना मरीजों के लिए मुश्किल भरा है। बुजुर्गों की अस्पताल तक पहुंचने में ही सांस फूलने लगती है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बस्ती और मुख्य मार्ग से दूर जंगल में सरकारी अस्पताल खोलने के औचित्य पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी धन की बर्बादी की गई है। उधर, पीएचसी त्यूणी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि डॉ. नरेंद्र राणा ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सक और फार्मासिस्ट अस्पताल में तैनात हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान में लगी आग, अनहोनी टली
Next: मनरेगा मजदूरी बढ़ाने के लिए करेंगे सिफारिश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.