Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नगर में सड़क नवीनीकरण के चलते ये मार्ग रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नगर में सड़क नवीनीकरण के चलते ये मार्ग रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि विजय कुमार ने बताया कि वार्षिक अनुरक्षण के अन्तर्गत अल्मोड़ा शहर के अन्तर्गत बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग में नवीनीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त मोटर मार्ग अत्याधिक यातायात होने के कारण नवीनीकरण कार्य को कराने हेतु बन्द किया जाना अति आवश्यक है जिस हेतु दिनाॅंक 30 अक्टूबर, 2020 से 01 नवम्बर, 2020 तक प्रातः 9:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक विवेकानन्द कृषि अनुसंधान संस्थान से राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज तक का मार्ग बन्द रहेगा। तथा वैकल्पिक व्यवस्था एनएच होते हुए लिंक मोटर मार्ग की ओर होगा। उन्होंने बताया कि दिनाॅंक 02 नवम्बर, 2020 से 05 नवम्बर, 2020 तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक शिखर होटल तिराहे से लक्ष्मेश्वर तक का मार्ग बन्द रहेगा और वैकल्पिक व्यवस्था करबला से लिंक मोटर मार्ग होते हुए एनएच मोटर मार्ग की ओर होगा।


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि अल्मोड़ा शहर के अन्तर्गत अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग के किमी0 204 (4-8) बाल्मिकी बस्ती के निकट धार की तूनी में क्षतिग्रस्त सी0सी0 रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस मोटर मार्ग के एक भाग में कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दूसरे भाग में कार्य करना अवशेष है। उन्होंने बताया कि मार्ग की चौड़ाई कम होने एवं यातायात का अधिक घनत्व होने के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ दुर्घटना की सम्भावना है। उक्त के दृष्टिगत इस मार्ग को दिनाॅंक 30 अक्टूबर, 2020 से दिनाॅंक 12 नवम्बर, 2020 तक (कुल 14 दिनों) हेतु भारी वाहनों के आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज 305 नए संक्रमित मामले, कुल 3545 संक्रमित लोग है अभी पूरे उत्तराखंड में, देखें पूरी रिपोर्ट
Next: 11 हजार 740 नगद धनराशि के साथ सट्टेबाज गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.