Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • संस्कृत विवि में क्रिकेट प्रतियोगिता से युवा महोत्सव का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

संस्कृत विवि में क्रिकेट प्रतियोगिता से युवा महोत्सव का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता से विवि में एक सप्ताह तक चलने वाले युवा महोत्सव शुरू हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश चंद्र अवस्थी और वित्त नियंत्रक लखेंद्र गोदियाल ने इसका शुभारंभ किया। विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में युवा सप्ताह का मुख्य आयोजन 20-21 अप्रैल को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित किया जाएगा। कुलसचिव गिरीश चंद्र अवस्थी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विश्वविद्यालय को व्यापक पहचान मिलती है। युवाओं को अपनी शारीरिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक योग्यताओं को सामने लाने का अवसर मिलेगा। वित्त नियंत्रक लखेंद्र गोदियाल ने कहा कि किसी भी स्पर्धा को जीत हार की भावना से परे हटकर खेलना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के आयोजनों में प्रत्येक छात्र को किसी न किसी रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इससे पूर्व भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिनेश चमोला और डॉ. विनय कुमार सेठी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ के अध्यक्ष सागर खेवरिया और महासचिव गिरीश सती ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज किशोर पंत, डॉ. राम खंडेलवाल, डॉ. अजय परमार, डॉ. उमेश शुक्ल, डॉ. श्वेता अवस्थी, डॉ. अरुण मिश्र, डॉ. प्रतिभा शुक्ला, डॉ. हरीश तिवारी, खेल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीस हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
Next: छात्रों को भूकंप और आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.