Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बदरीनाथ में हो रहे ध्वस्तिकरण पर भड़के तीर्थपुरोहित
  • टिहरी

बदरीनाथ में हो रहे ध्वस्तिकरण पर भड़के तीर्थपुरोहित

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
default featured image

नई टिहरी। मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में कपाट बंदी के समय बड़े स्तर पर किये ध्वस्तिकरण से तीर्थपुरोहितों व व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश बना है। तीर्थपुराहितों ने सरकार की इस कार्रवाई को उनकी आजीविका पर सीधा कुठाराघात बताया। उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट की शरण में जाने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी का बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिच्युल टाउन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमे मास्टर प्लान के तहत काम जारी है। इससे सर्वाधिक प्रभावित तीर्थ पुरोहित समाज व व्यापारी वर्ग हुआ है। देवप्रयाग के 5 सौ से अधिक तीर्थ पुरोहित परिवार सैकडों वर्षों से बदरीनाथ धाम पर आश्रित है। श्री बदरीश पंडा पंचायत के अनुसार धाम में तीर्थ पुरोहितों के मुख्य पूजा स्थल अलकनंदा स्थित गांधी घाट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थपुरोहित तीर्थ पूजन करवाने के साथ ही यहां बने कक्षों में यजमानों की वंशवालियों भी रखते रहे हैं। लेकिन आज इसको मलबे के ढेर में बदल दिया गया है। वहीं बदरीनाथ मंदिर से बामणि मार्ग स्थित मार्किट के पूरी तरह ढहा दिये जाने से यहां दुकानें लगाने वाले व्यापारियों में भी खासा रोष बना है। मास्टर प्लान में बड़े पैमाने मे तोड़फोड़ से धाम में जीवनयापन करने वाले सैकड़ों परिवारों को इस बार काफी आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। इससे कपाट खुलने के साथ ही जहां सरकार को भारी जनाक्रोश झेलना पड़ सकता है, वहीं कई लोग कोर्ट में जाने की तैयारी भी कर चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए
Next: शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.