Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रयागराज हत्याकांड के बाद हरिद्वार जिला पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर चेकिंग
  • हरिद्वार

प्रयागराज हत्याकांड के बाद हरिद्वार जिला पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर चेकिंग

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

रुड़की। यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई है। प्रदेश की सीमा पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की नजर है। खुफिया विभाग भी अलर्ट है। मंगलौर, खानपुर, नारसन, भगवानपुर और बुग्गावाला के बॉर्डर पर चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को माफिया डॉन अतीक अहमद और भाई अशरफ को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच दोनों भाइयों की हथियारबंद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। हत्या के बाद यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। हत्याकांड के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हत्याकांड के बाद हरिद्वार जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस चाक-चौबंद हो गई है। बॉर्डर पर चेकिंग अभियान जारी है। यूपी से आने वालों लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नासरन, मंगलौर, भगवानपुर और बुग्गावाला आदि में सीमा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस की पेट्रोलिंग यूनिट ने भी हाईवे पर गश्त तेज कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीला पदार्थ गटकने से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौत
Next: भेल कर्मचारी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.