Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर यात्री घायल
  • हरिद्वार

ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर यात्री घायल

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

रुडकी। पूर्णिया (बिहार) से अमृतसर जा रहा यात्री लक्सर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद जीआरपी की टीम ने उसे तत्काल बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। यात्री का इलाज कराने के बाद उसे दूसरी ट्रेन से अमृतसर भेजा गया है। बिहार में पूर्णिया जिले के हजारी टोला निवासी अनुज कुमार पुत्र शिवन ऋषि अमृतसर में काम करता है। रविवार को वह घर से अमृतसर जाने के लिए 14617 अप बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में सवार था। लक्सर स्टेशन पर उसे अपनी बोतल में पीने का पानी भरना था। इसके लिए स्टेशन आने के पहले से ही वह डिब्बे के गेट पर खड़ा था। लक्सर में ट्रेन रुकने से पहले अचानक झटका लगा और वह नीचे गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। उस समय भी ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी। एसओ जीआरपी ममता गोला ने उसे देख लिया। उन्होंने तत्काल अनुज का हाथ पकड़कर खींचा और उसे प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से निकालकर उसकी जान बचा ली। हालांकि, इस दुर्घटना में अनुज को गंभीर चोटें लगी। एसओ जीआरपी ममता गोला ने बताया कि सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद यात्री अनुज को दूसरी ट्रेन से अमृतसर भिजवा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी युगल मिलने के सूचना पर महापंचायत रुकी
Next: संपत्ति विवाद के बीच संत लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.