Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 17 रनों से जीता
  • टिहरी

फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 17 रनों से जीता

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल ने अजमेर सीनियर वर्ग की लीग का फाइनल मैच ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड में आयोजित आयोजित किया। फाइनल मैच फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी क्रिकेट क्लब और फर्स्ट वर्ल्ड वार विजेता शहीद सूरत सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथयों ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। टिहरी क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव राजवीर भंडारी ने बताया कि फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के ओपनर निखिल भट्ट ने 62 बोलों पर 54 रन, जबकि शुभम चौहान ने 85 बोलों पर 79 रन की पारी खेली। सूरत सिंह सजवान क्रिकेट क्लब की ओर से कारी और विशाल रावत ने तीन-तीन विकेट लिए। 241 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी शहीद सूरत सिंह सजवान क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 15 रनों के स्कोर पर ही टीम के 3 विकेट गिर गए, लेकिन चौथे विकेट के लिए विशाल रावत और संजीत सजवार ने संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया विशाल रावत ने 76 और संजीत सजार ने 74 रन बनाए, लेकिन लगातार दोनों के विकेट गिरने के साथ ही धीरज सिंह सजवान क्रिकेट क्लब की टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और पूरी टीम 48.5 ओवर में 223 रन बनाकर आउट हो गई और फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 17 रनों से जीता। फाइनल मैच के समापन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चंद रमोला और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चंबा साब सिंह सजवान और ईई पेयजल निगम ऋषिकेश अरविंद सजवान मौजूद रहे। इस मौके पर इस डीसीए कोच संजय गौड़, अमित शर्मा , विक्की गैरोला, सदस्य डीसीए रघुवीर सिंह सजवाण ,दिनेश भंडारी, राजेंद्र भंडारी,गोपाल चौहान, दीप तिवारी, राजपाल मियां, एकेडमी कोच कमल सिंह बागड़ी, पवन बुटोला, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र सिंह विष्ट, जयेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 सूत्रीय कार्यक्रम में टिहरी प्रदेश में रहा नबंर वन
Next: एक माह में रकम डेढ़ गुना करने का झांसा देकर ठगे तीन लाख

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.