Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 20 सूत्रीय कार्यक्रम में टिहरी प्रदेश में रहा नबंर वन
  • टिहरी

20 सूत्रीय कार्यक्रम में टिहरी प्रदेश में रहा नबंर वन

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। विकास परक कार्यक्रम बीस सूत्रीय में जनपद टिहरी गढ़वाल को अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक जनपद में सभी 13 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सभी विभागों के साथ समन्वित तालमेल व योजनाओं के वृहद प्रचार-प्रसार के के चलते जनपद को यह उपलब्धि मिली है। यह जानकारी देते हुए सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त सम्बंधित विभागों ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति-अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास तथा ई-शासन में बेहत्तर कार्य किया है। सीडीओ ने बताया बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद टिहरी ने 29 मदों में ए श्रेणी प्राप्त कर प्रदेश के समस्त 13 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन मदों में एनआरएलएम-नवगठित एवं पुनर्जीवित किये गये स्वयं सहायता समूह, एनयूएलएम के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएम रिवाल्विंग फण्ड प्राप्त स्वयं-सहायता समूह, एनआरएलएम सामुदायिक निवेश फण्ड प्राप्त स्वयं सहायता समूह, कुल सीआईएफ में से आय अर्जित करने वाले स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएम-कुल सीआईएफ महिला स्वयं सहायता समूह में से बैंक क्रेडिट लिंक करने वाले समूह, एनयूएलएम स्वरोजगार से लाभान्वित लाभार्थी, राजकीय सिंचाई, लघु सिंचाई सिंचन क्षमता सृजन, एनएफएसए, एनएफएसए, एएवाई, एनएफएसए-प्राथमिक परिवार, एसएफएसवाई-टाईड ओवर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय), रूटीन टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय, अनुसूचित जाति परिवारों को आर्थिक सहायता आदि में बेहतर कार्य किये गये हैं। जिसके लिए जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक इन योजनाओं का निर्वाध प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए समन्वित कार्य किया गया है। जिसका परिणाम रहा है कि जनपद को पहला स्थान पूरे प्रदेश में मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पवित्र गाडू घड़े के दर्शन कर किए पुण्य अर्जित
Next: फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 17 रनों से जीता

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.